दिल्ली में गणेश चतुर्थी के उत्सव के बीच मंडावली इलाके के राजेंद्र पार्क में गणपति पंडाल के पीछे एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि पंडाल के आयोजकों से भी बातचीत की जा रही है और बाकी जांच हो रही है।