दिल्ली में घने कोहरे के कारण हवाई व रेल सेवाएं प्रभावित, फिज़ा भी हुई 'ज़हरीली'
दिल्ली में सोमवार को घने कोहरे की चादर छाई रही और सुबह 7 बजे AQI 402 तक पहुंच गया जिससे हवा 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज की गई। फ्लाइटरडार24 के आंकड़ों के अनुसार, लो विज़िबिलिटी के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर लगभग 65% फ्लाइट्स लेट हुईं। वहीं, नई दिल्ली में कोहरे के चलते रेल सेवाएं भी प्रभावित रहीं।