दिल्ली में चिकनगुनिया व मलेरिया के मामले 5 वर्षों के उच्चतम स्तर पर पहुंचे
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में पिछले 5-वर्षों में चिकनगुनिया और मलेरिया के मामलों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई जबकि डेंगू के मामलों में कमी आई है। आंकड़ों के मुताबिक, शहर में 9 नवंबर तक मलेरिया के 728 और चिकनगुनिया के 172 मामले दर्ज हुए। 2023 में मलेरिया के 426 व चिकनगुनिया के 65 मामले दर्ज हुए थे।