दिल्ली में चलती बस में 2 घंटे तक गैंगरेप का शिकार हुई महिला ने सुनाई आपबीती
दिल्ली में चलती बस में 2 घंटे तक गैंगरेप हुई 30-वर्षीय महिला के मुताबिक, वह देर रात फैक्ट्री से घर लौट रही थी और उसने सड़क किनारे खड़े शख्स से समय पूछा था। बकौल महिला, युवक ने उसे जबरन बस के अंदर खींच लिया जहां पहले से कुछ लोग मौजूद थे। रेप के दौरान बस अलग-अलग इलाकों में घूमती रही।