दिल्ली में चलती बस से कूदी नाबालिग लड़की, छेड़छाड़ की अफवाह पर भीड़ ने चालक को पीटा

बुराड़ी (दिल्ली) में बुधवार को बस चालक दीपक व मनोज नामक शख्स से विवाद होने के बाद एक नाबालिग लड़की चलती बस से कूद गई। पुलिस ने बताया कि लड़की के साथ यौन उत्पीड़न व छेड़छाड़ की अफवाह फैलने के बाद भीड़ ने दीपक व मनोज को पीटा। लड़की ने यौन उत्पीड़न व छेड़छाड़ के आरोपों से इनकार किया है।