दिल्ली में छाई घनी धुंध की चादर, 'बेहद खराब' श्रेणी में पहुंचा AQI
दिल्ली में रविवार को घने कोहरे की चादर छाई रही और औसत एक्यूआई 'बहुत खराब' श्रेणी में 391 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के 39 सक्रिय निगरानी स्टेशनों में से 20 पर वायु गुणवत्ता को 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज किया गया। आनंद विहार में भी एक्यूआई 445 दर्ज किया गया।