दिल्ली में छात्रा पर एसिड अटैक मामले में आया नया मोड़; जांच में हुआ हैरान करने वाला खुलासा
दिल्ली यूनिवर्सिटी की 20-वर्षीय छात्रा पर हुए कथित एसिड अटैक मामले में पुलिस जांच में पता चला है कि जिन तीन युवकों पर छात्रा ने हमला करने का आरोप लगाया था वे घटना के वक्त मौके पर मौजूद ही नहीं थे। मुख्य आरोपी जितेंद्र उस समय करोल बाग में था जबकि अन्य दो आरोपी ईशान और अरमान, आगरा में थे।