दिल्ली में छठ पूजा के लिए 996 स्थानों पर बनाए गए 1482 घाट, 74 एजेंसियां संभालेंगी व्यवस्थाएं
दिल्ली में छठ पूजा के लिए 996 स्थानों पर कुल 1,482 घाट तैयार किए गए हैं। इनमें 81 स्थायी, 1372 अस्थायी और यमुना किनारे 29 घाट शामिल हैं। व्यवस्थाओं के लिए 74 एजेंसियों को 155 कार्य सौंपे गए हैं। सरकार का फोकस घाटों की साफ-सफाई, बुनियादी सुविधाओं और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व आवागमन पर है।