दिल्ली में जंगल की ज़मीन पर कब्ज़ा कर बनाई गईं 33 कॉलोनियां, जल बोर्ड की रिपोर्ट में खुलासा
'हिन्दुस्तान टाइम्स' ने दिल्ली जल बोर्ड की रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि दिल्ली के संगम विहार में 33 अवैध कॉलोनियां जंगल की ज़मीन पर बनाई गई हैं जिनका खुलासा सीवर लाइन बिछाने के दौरान हुआ है। इनमें से 22 कॉलोनियां पूरी तरह से जंगल की ज़मीन पर जबकि 11 कॉलोनियां आंशिक रूप से जंगल क्षेत्र में हैं।