दिल्ली में जनवरी से मार्च की अवधि में दर्ज हुआ पिछले 3 साल में सबसे कम AQI
दिल्ली में शनिवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 85 दर्ज किया गया जो पिछले 3 सालों में 1 जनवरी से 15 मार्च के बीच सबसे कम है। केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के मुताबिक, 2025 में यह पहली बार है जब दिल्ली का एक्यूआई 'संतोषजनक' श्रेणी (एक्यूआई 51-100) में दर्ज किया गया है।