आवास-शहरी मामलों के केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जल्द ही दिल्ली में टीओडी पॉलिसी लागू करने की घोषणा की है। बकौल खट्टर, इस पॉलिसी में ये बात है कि जिन रोड पर ज़्यादा ट्रैफिक है और वहां मेट्रो की सुविधा है, तो वहां हाई राइज़ बिल्डिंग बनाई जाए ताकि लोग मेट्रो का इस्तेमाल करेंगे और उससे पॉल्यूशन कम होगा।