inshorts

दिल्ली में टीचर 6 महीने तक 14 साल के छात्र का करता रहा यौन शोषण, दोस्त ने मारा चाकू

दिल्ली में 32 वर्षीय ट्यूटर पर 14 साल के छात्र का छह महीने तक यौन शोषण करने का आरोप सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, बदला लेने के लिए छात्र के 18 वर्षीय दोस्त ने ट्यूटर पर चाकू से हमला किया। आरोपियों ने वारदात को लूट दिखाने की कोशिश की लेकिन सीसीटीवी और मोबाइल ट्रैकिंग से सच्चाई सामने आई।