दिल्ली में टाटा कम्युनिकेशन्स के ऑफिस में लगी भीषण आग, 2 दमकलकर्मी झुलसे
'एएनआई' ने दिल्ली फायर सर्विसेज़ के हवाले से बताया है कि दिल्ली के नेहरू प्लेस इलाके में गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब 2:47 बजे एक 5 मंज़िला इमारत की तीसरी मंज़िल पर टाटा कम्युनिकेशन्स के ऑफिस में भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार, आग काबू करते समय 2 दमकलकर्मियों के हाथ जल गए जिन्हें सफरदरजंग अस्पताल ले जाया गया।