inshorts

दिल्ली में ट्रांसजेंडर्स को मिलेगा ₹10 लाख तक का हेल्थ कवर, आयुष्मान योजना के तहत मिलेगा लाभ

दिल्ली में लगभग 5,600+ ट्रांसजेंडर्स को ₹10 लाख/वर्ष तक का स्वास्थ्य कवर मिलेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेट ने ट्रांसजेंडर समुदाय को आयुष्मान भारत योजना में शामिल करने की मंज़ूरी दी। इससे पात्र लाभार्थियों और उनके परिवारों को देशभर के सूचीबद्ध अस्पतालों में 27 चिकित्सा विशेषज्ञताओं के तहत 1,961 उपचार पैकेजों में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी।