दिल्ली में ट्रैफिक में फंसे दूल्हे ने दौड़कर अपनी ही बारात का किया पीछा, वीडियो हुआ वायरल
दिल्ली में ट्रैफिक के कारण एक दूल्हा अपनी ही बारात से पीछे छूट गया जिसके बाद उसने पैदल दौड़कर बारात का पीछा किया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया जो वायरल हो गया। वीडियो में दूल्हा शादी की पोशाक में भीड़भाड़ वाली सड़क पर अपनी बारात तक पहुंचने की कोशिश करता नज़र आ रहा है।