दिल्ली में डेटा परफॉर्मेंस में रिलायंस जियो रही सबसे आगे: TRAI
TRAI के अनुसार, दिल्ली में दिसंबर-2025 में आयोजित किए गए ड्राइव टेस्ट में रिलायंस जियो 265.51Mbps की औसत डाउनलोड गति के साथ अग्रणी रही जबकि भारती एयरटेल 168.92Mbps की गति के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, वॉयस सर्विस में रिलायंस ने 98.36% का कॉल सेटअप सक्सेस रेट दर्ज किया और 4.44 का सबसे ज़्यादा मीन ओपिनियन स्कोर हासिल किया।