दिल्ली में ड्रग्स बेचने से मना किया तो महिला और उसके साथी पर बेरहमी से बरसाए गए डंडे
दिल्ली में छोटी दिवाली पर AIIMS रोड से गौतम नगर जाने वाले रास्ते पर फूल और माला बेचने वाली एक महिला और उसके साथी के साथ बेरहमी से डंडे मारकर मारपीट की गई जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल महिला, ड्रग माफिया के एक ऑपरेटिव 'सोनी' ने उसे ड्रग्स बेचने पर मज़बूर किया था लेकिन उसने मना कर दिया था।