दिल्ली में पीतमपुरा के कोहाट एन्क्लेव में एक बुज़ुर्ग दंपति की गला घोंटकर हत्या कर दी गई और मंगलवार सुबह घटना की जानकारी हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के बाद से नौकर लापता है और पुलिस उस पर भी हत्या का शक जता रही है। वहीं, दंपति का बेटा पड़ोस में रहता है जिससे पूछताछ की जा रही है।