दिल्ली में तेज़ रफ्तार मर्सिडीज़ का कहर, टक्कर से स्कूटर सवार की हुई मौत
दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में मर्सिडीज़ ने स्कूटर सवार को पीछे से टक्कर मार दी जिसमें उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान मंगोलपुरी निवासी दीपक के रूप में हुई और घटना के बाद फरार हुए चालक अंश प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मर्सिडीज़ को ज़ब्त कर लिया गया है।