दिल्ली में दमघोंटू प्रदूषण के बीच BCCI ने मुंबई शिफ्ट किया अंडर-23 ODI टूर्नामेंट
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में दमघोंटू प्रदूषण के कारण बीसीसीआई ने मेन्स अंडर-23 ODI टूर्नामेंट के नॉक-आउट स्टेज के मैचेज़ का वेन्यू दिल्ली से बदलकर मुंबई कर दिया है। बीसीसीआई ने मुंबई क्रिकेट असोसिएशन को 25 नवंबर से 1 दिसंबर तक होने वाले इन मैचेज़ की तैयारी करने का आदेश दिया है।