दिल्ली में गुरुवार को 18.1°C के साथ इस सीज़न का सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। वहीं, शहर के 6 निगरानी केंद्रों ने वायु गुणवत्ता स्तर को 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया। 'पीटीआई' के अनुसार, दिल्ली में बीते साल 12 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 18.6°C और 2023 में 3 अक्टूबर को 18.3°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था।