भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार रात को सीज़न की सबसे सर्द रात दर्ज की गई व तापमान गिरकर 10.2°C तक पहुंच गया। वहीं, शुक्रवार सुबह दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 371 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया। गौरतलब है, प्रदूषण के चलते दिल्ली-एनसीआर में जीआरएपी-4 लागू किया गया है।