दिल्ली में दर्दनाक हादसा, 15 साल के नाबालिग ने कार से 2 साल की बच्ची को कुचला, गई जान

दिल्ली के नबी करीम इलाके में एक 15-वर्षीय नाबालिग ने गली में खेल रही 2 साल की बच्ची को कार से कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने नाबालिग लड़के के पिता पंकज अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया और कार को ज़ब्त कर लिया। मृतक बच्ची के पिता बैग बनाने का काम करते हैं।