दिल्ली में दशहरा समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति मुर्मु, हुआ रावण दहन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिल्ली के लाल किले के सामने परेड ग्राउंड पर दशहरा उत्सव में हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों की भीड़ के सामने टिप-टिप बरसते पानी के बीच रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले को जलाया गया। हर वर्ष बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में रावण दहन किया जाता है।