दिल्ली में धूल-प्रदूषण कम करने के लिए सड़कों पर 'डस्ट कलेक्टर' मशीनें लगाई गई हैं। यह मशीन हवा में मौजूद धूल-धुएं को सोखती है और एक घंटे में करीब 3 लाख लीटर प्रदूषित हवा को साफ कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कीर्ति नगर में स्ट्रीट लाइट पोल पर ऐसी 21 मशीनें ट्रायल के तौर पर इंस्टॉल की गई हैं।