दिल्ली में धमाके वाली जगह से 500 मीटर दूर एक छत पर मिला कटा हुआ हाथ
लाल किले (दिल्ली) के पास 10 नवंबर को हुआ ब्लास्ट इतना भयानक था कि धमाके के 3-दिन बाद एक शव का क्षत-विक्षत हिस्सा मिला है। घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी पर एक छत पर कटा हुआ हाथ मिला है। इलाके को सील कर दिया गया है और पुलिस व फॉरेंसिक जांच टीम बॉडी पार्ट की जांच कर रही है।