दिल्ली में पीने योग्य नहीं पानी! CAG की ऑडिट रिपोर्ट में 55% भूजल सैंपल फेल

सीएजी की ऑडिट रिपोर्ट में दिल्ली जल बोर्ड द्वारा सप्लाई किए जाने वाले पेयजल की क्वॉलिटी में गंभीर कमियां मिली हैं। ऑडिट के दौरान 16,234 ग्राउंडवॉटर सैंपल के टेस्ट में 8,933 (55%) पीने योग्य नहीं मिले। दिल्ली जल बोर्ड सिर्फ 12 पैरामीटर पर जांच करता है जबकि ज़हरीले पदार्थ/रेडियोऐक्टिव/बायोलॉजिकल-वायरोलॉजिकल दूषित पदार्थ/आर्सेनिक-लेड आदि की जांच के लिए ज़रूरी टेस्ट नहीं होते।

Load More