inshorts

दिल्ली में प्रैक्टिस के दौरान वर्षों बाद बचपन के दोस्त से मिले कोहली, दौड़कर लगाया गले

भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली ने रणजी ट्रॉफी मैच से पहले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टीम के साथ प्रैक्टिस की। इस दौरान उन्होंने अपने वर्षों पुराने दोस्त शाहवेज़ से मुलाकात की और उन्हें दौड़कर गले लगाया जिसका वीडियो सामने आया है। शाहवेज़ ने अपने बेटे कबीर को भी कोहली से मिलवाया और कोहली ने कबीर को ऑटोग्राफ भी दिया।