दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर की पीट-पीटकर हुई हत्या, बहन बोली- जब तक मरा नहीं, तब तक छोड़ा नहीं
दिल्ली के कालकाजी में मंजीत सिंह उर्फ बंटी नामक प्रॉपर्टी डीलर की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी बिल्डिंग में रहने वाले कुछ लोगों से बहस हुई थी। मृतक की बहन ने कहा, "रज्जी चौधरी, उसके पति बेटे-बेटी सबने मिलकर मार दिया...जब तक जान से नहीं मार दिया तब तक इन्होंने छोड़ा नहीं।"