दिल्ली में जिस जगह 24-वर्षीय युवक अनिल की कार में जलकर मौत हुई उसके सामने उसकी गर्लफ्रेंड की शादी का वेन्यू था। परिवार ने उसकी हत्या होने का आरोप लगाया है। बकौल पुलिस, अनिल का एक रिश्तेदार से प्रेम संबंध था लेकिन लड़की के पिता उनके रिश्ते के खिलाफ थे। घटना की रात अनिल उसकी शादी में शामिल हुआ था।