दिल्ली पुलिस ने पेरोल से फरार चल रहे उम्रकैद की सज़ा काट रहे दोषी को बिहार से अरेस्ट किया है। शख्स ने 2007 में एक 6 वर्षीय बच्ची को समोसे का लालच देकर उसका रेप और हत्या की थी जिसके बाद 2010 में उसे उम्रकैद की सज़ा हुई। 2021 में पैरोल पर बाहर आने के बाद से आरोपी फरार था।