दिल्ली में पूर्व बैंकर से स्कैमर्स ने ठगे ₹23 करोड़, 1 महीने तक रखा डिजिटल अरेस्ट
दिल्ली में साइबर ठगों ने पूर्व बैंकर नरेश मल्होत्रा को 1 महीने तक डिजिटल अरेस्ट कर उनसे ₹23 करोड़ ठगे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों ने खुद को मुंबई पुलिस अधिकारी बताकर मल्होत्रा को यह कहकर डराया कि उनके आधार कार्ड की जानकारी आतंकी फंडिंग और पुलवामा आतंकी हमले में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों से जुड़ी है।