inshorts

दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय से 100 गुना अधिक है उम्मीदवारों की औसत संपत्ति: एडीआर

एडीआर ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की औसत संपत्ति दिल्ली में सालाना प्रति व्यक्ति आय से 100 गुना अधिक है। कुल 699 उम्मीदवारों में से 28 उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने ₹50 करोड़ से अधिक की संपत्ति घोषित की है और पांच उम्मीदवारों के पास ₹100 करोड़ से अधिक की संपत्ति है।