दिल्ली में प्रदूषण को लेकर इंडिया गेट पर लोगों ने किया प्रदर्शन, कई हिरासत में लिए गए

दिल्ली के इंडिया गेट पर रविवार को छात्रों व रहवासियों ने वायु प्रदूषण को लेकर प्रदर्शन किया। वहीं, बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से हटा दिया है और कई लोगों को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगाए और साफ हवा के लिए सरकार की ओर से कार्रवाई की मांग की।