inshorts

दिल्ली में पुलिस की वर्दी पहनकर चोरों ने दुकान से लूटा ₹1.4 करोड़ का सोना व ₹20 लाख नकदी

दिल्ली के शाहदरा फर्श बाज़ार में पुलिसकर्मी बनकर चोरों ने ₹1.4 करोड़ का सोना और ₹20 लाख नकद लूट लिया। 15-सितंबर को हुई घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों प्रशांत राज कुमार कदम, शुभम राजा राम कांबले और दुकान के कर्मचारी विकास केदार को गिरफ्तार किया है। विकास ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती की योजना बनाई थी।