दिल्ली में पुलिसकर्मी की कनपटी पर बंदूक रखकर बाइक लेकर भागे बदमाश; मुठभेड़ में हुए घायल

दिल्ली में कॉस्टेबल की बाइक लूटने वाले 2 बदमाशों को मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, 26-फरवरी को 2-कॉस्टेबल बाइक से गश्त कर रहे थे और उन्होंने तेज़ रफ्तार कार का पीछा किया। एक कार सवार को पकड़ने पर उसके साथियों ने कॉस्टेबल की कनपटी पर बंदूक तानी और बाइक लेकर भाग गए।