दिल्ली पुलिस ने एक 23 वर्षीय महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है जो झारखंड पुलिस से 3-3 बार मुठभेड़ कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने पूछताछ में कबूला है कि उसने 5 साल तक अत्यधिक कठिन ट्रेनिंग ली है। बकौल पुलिस, महिला दिल्ली में पहचान बदलकर नौकरी कर रही थी और ऑपरेशन चलाकर उसे गिरफ्तार किया है।