दिल्ली में पकड़ा गया शिशुओं की तस्करी करने वाला गिरोह, ₹10 लाख में बेचा जाता था 1 बच्चा
दिल्ली पुलिस ने शिशुओं की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर उसके 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के पास से 3-4 दिन के नवजात बच्चे को मुक्त कराया गया है। बकौल पुलिस, आरोपियों ने बताया कि वे राजस्थान और गुजरात से नवजात शिशुओं को लाकर उन्हें दिल्ली के अमीर परिवारों को करीब ₹5-₹10 लाख में बेच देते थे।