दिल्ली में पति की हत्या का केस लड़ने वाली महिला की गोली मारकर की गई हत्या

दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में शनिवार को एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला की पहचान रचना यादव के रूप में हुई है। रचना के पति की भी कुछ साल पहले बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की थी जिसके न्याय के लिए वह कानूनी लड़ाई लड़ रही थीं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।