दिल्ली में फैन्स फ्री में देख सकेंगे कोहली का रणजी मैच, आधार कार्ड लेकर जाना होगा अनिवार्य

दिल्ली एवं ज़िला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने अरुण जेटली स्टेडियम में रेलवे के खिलाफ दिल्ली का रणजी ट्रॉफी मैच देखने को लेकर दर्शकों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है। विराट कोहली 12 साल से ज्‍़यादा समय के बाद रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं। बकौल डीडीसीए, प्रवेश निशुल्क होगा लेकिन आधार कार्ड की मूल प्रति और फोटोकॉपी लानी होगी।