दिल्ली में फिर करवट लेगा मौसम, अगले 2 दिन हो सकती है बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में 11 और 12 मई के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने गरज/बिजली के साथ हल्की बारिश और 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है। वहीं, इस दौरान न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।