दिल्ली में बेकाबू कार का कहर, DTC के 6 कर्मचारियों को रौंदा; 2 की हालत गंभीर
द्वारका (दिल्ली) में एक कार चालक ने बस स्टैंड पर खड़े दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के टिकट चेकिंग स्टाफ के छह सदस्यों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जिसमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी कार चलाते समय कथित तौर पर फोन पर बात कर रहा था।