दिल्ली में बारिश के बाद राष्ट्रपति भवन के ऊपर चमकी बिजली, तस्वीरें आईं सामने

दिल्ली में गुरुवार रात बारिश के बाद राष्ट्रपति भवन के ऊपर आसमान में बिजली चमकी जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। तस्वीरों में दिल्ली में तूफान के दौरान जगमगाते राष्ट्रपति भवन के ऊपर तेज़ रोशनी दिखाई दी। गौरतलब है, बारिश के बाद दिल्ली के अधिकांश मौसम केंद्रों ने तापमान में करीब 5°C की गिरावट दर्ज की।

Load More