भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार के लिए दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने इस दौरान आंधी-तूफान के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना जताई है। वहीं, मौसम विभाग ने कल (मंगलवार) के लिए भी राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है।