दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में इमारत ढहने से कई लोगों की जान जाने की घटना पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने इसे दुखद बताते हुए शोक जताया है। उन्होंने कहा है, "राज्य में बिल्डिंग निर्माण में बहुत भ्रष्टाचार है।" बकौल तिवारी, जो लोग रिश्वत लेकर गैर-कानूनी तरीके से इमारतें बनाते हैं उनकी पहचान कर उनपर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।