दिल्ली में बड़े टूर्नामेंट के बीच विदेशी कोच को आवारा कुत्ते ने काटा, पैर हुआ लहूलुहान

दिल्ली में जारी वर्ल्ड पैरा ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप के बीच शुक्रवार को केन्या के कोच डेनिस को आवारा कुत्ते ने काट लिया और उनका पैर लहूलुहान हो गया। उनकी टीम के एक अधिकारी ने कहा कि अस्पताल में उपचार के बाद कोच अब ठीक हैं। डेनिस घटना के समय जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम परिसर में एक ऐथलीट से बात कर रहे थे।