दिल्ली में बस की सीट पर खाना गिराने पर ड्राइवर ने की कुक की पिटाई, गुप्तांग में डाली रॉड

दिल्ली के बवाना इलाके में एक बस की सीट पर खाना गिराने पर बस ड्राइवर और उसके दो सहायकों ने कुक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने कथित तौर पर पीड़ित को सीट साफ करने के लिए भी मजबूर किया और इस दौरान उन्होंने कुक के गुप्तांग में एक रॉड भी डाल दी।