दिल्ली के बवाना में मानसिक रूप से कमज़ोर शख्स की हत्या करने के आरोप में एक 17-वर्षीय नाबालिग को पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार, नाबालिग ने शख्स को कई बार कंक्रीट की सड़क पर पटक-पटककर पीटा जिससे उसकी मौत हो गई। बकौल पुलिस, मृतक के भाई ने बताया कि दोनों (नाबालिग व शख्स) के बीच बहस हो रही थी।