दिल्ली में बुधवार को हुई भारी बारिश के चलते जगह-जगह जल भराव और ट्रैफिक जाम की समस्या खड़ी हो गई। सुब्रतो पार्क, बदरपुर, सदर बाज़ार, वसंत विहार और गीता कॉलोनी समेत कई इलाकों से सड़कों पर पानी भरने और ट्रैफिक जाम के वीडियो सामने आए हैं। IMD ने बुधवार व गुरुवार को राजधानी में और बारिश का अनुमान जताया है।