दिल्ली में मेट्रो स्टेशन पर गुटखे के पीक से सनी सीट की तस्वीर हुई वायरल, लोगों ने निकाली भड़ास

दिल्ली में एक मेट्रो स्टेशन पर गुटखे के पीक से सनी सीट की तस्वीर ऑनलाइन वायरल हो रही है जिसके बाद लोगों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। एक सोशल मीडिया यूज़र ने इस पर लिखा, "क्या गुटखा खाने वाले मंदबुद्धि हैं?" वहीं, एक अन्य ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि पुलिस ऐसे लोगों को पकड़ेगी।"